हिंदी अभिव्यक्ति का श्रेष्ठ माध्यम है: नृपेंद्र सिंह
चांदपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय परिसर में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
मंगलवार को सिविल जज जूनियर डिवजीन न्यायालय चांदपुर परिसर में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट नृपेंद्र सिंह ने मातृ भाषा हिंदी को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदी अभिव्यक्ति का श्रेष्ठ माध्यम है। भारत देश विविधता में एकता वाला देश है, यहां पर अनेक भाषाओं का प्रयोग किया जाता है। हिंदी भारत की मातृभाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान कराने वाली भाषा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं से नित्य प्रयोग में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की अपील की।
कार्यक्रम को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश सिंह, आलोक त्यागी, हरिश्वर सिंह, नईम हैदर जैदी, सुरेंद्र पंकज, शमशाद अहमद, मोहम्मद अरशद आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में गुलाब सिंह, भूदेव सिंह, सोमपाल सिंह, रजा हुसैन, अफजाल जैदी, ओमपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, गिरीश यादव आदि अधिवक्ताओं मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में न्यायालय लिपिक वैभव कुमार, सकुल कुमार, प्रदीप सिंह, कोशिंदर, कामरान, दीपक यादव आदि का सहयोग रहा।