फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान हैं देश की शान

Tue, 15 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हिंदी दिवस के मौके पर कृष्णा कॉलेज की ओर से नगर में जागरूक रैली निकाली गई। जिसमें छात्राओं ने कई आकर्षक नारे लगाकर हिंदी के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित कराया।
विज्ञापन


शुभारंभ डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे और प्रशासनिक निदेशक जेपी अग्रवाल, उप प्रशासनिक निदेशक डॉ. मंजुला कुमार संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर जजी चौराहा, शक्ति चौराहा और सिविल लाइन होती हुई डीएम कंपाउंड पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में हिंदी के लिए हुए स्लोगन लिए थे।

बीच बीच में हिंद, हिंदी, हिंदुस्तान, हमारे देश की शान है, हिंदी हमारी पहचान है, आदि नारे लगाकर समाज के व्यक्तियों को जागरूक किया। मौके पर डॉ. परवेज अहमद खां, डॉ. सीमा शर्मा, रुचि सिंह, दीपा शिखा अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र सिंह, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, वर्धमान कॉलेज के बीएड विभाग में डॉ. सीएस शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी मात्र भाषा है। इसी लिए इससे मां जितना लगाव होना स्वाभाविक है। वक्ताओं ने जीवन एवं व्यवहार में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने पर जोर दिया। गोष्ठी में प्रमोद, विकास, मोहित कुमार, दीपक ने विचार रखे। संचालन डॉ. एस के जोशी ने किया।

उधर, मंडावर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोहंडिया में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम ग्रुप की प्रतियोगिता बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में 118 बच्चों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर हुई प्रतियोगिता में 223 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप की प्रतियोगिता में रितिक शर्मा प्रथम और गौरी शर्मा द्वितीय रही। दूसरे ग्रुप की प्रतियोगिता में आशुल कुमार प्रथम, सलोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने बच्चोेेें को पुरस्कार दिया। उधर, राजा का ताजपुर में आरजीएनपी इंटर कॉलेज हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य महेश यादव ने हिंदी की महत्ता से अवगत कराया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, लल्लराम आदि थे। उधर, बरूकी में गांव शादीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा बनाने का संकल्प लिया गया। मनमोहन सिंह, निरंकार सिंह, शौबीर, जाहिदा आदि रहे।

हिंदी की समृद्धि का मतलब अंग्रेजी का विरोध नहीं
धामपुर। आरएसएम डिग्री कालेज में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एलबी रावल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के समय से ही हिंदी ने राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी की समृद्धि का मतलब अंग्रेजी का विरोध नहीं है।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिंदी अब रोजगार के नित नए अवसर पैदा कर रही है। ऐसे में हम सब को हिंदी के प्रयोग में गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. चमन सिंह, डॉ. मनोज, डॉ. सोराज, डॉ. एडी दूबे, डॉ. विनय दुआ, डॉ. दीप सौरभ ने भी विचार रखे। वहीं, रामगोपाल रामचंद सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कावेंद्र सिंह ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। मगर आज भी हिंदी मात्र राज्य भाषा बनकर रह गई।

गोष्ठी में रामानंद, राधाकृष्ट कटियार, दयाशंकर दूबे, कामेंद्र सिंह मौजूद रहे। उधर, एसबीडी कालेज में डॉ. शांति शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारे मन में है। हम बोलते अंग्रेजी है, लेकिन हिंदी में सोचकर उसका अनुवाद करते हैं। डॉ. पूनम चौहान, डॉ. चारु अग्रवाल, नेहा खन्ना, चंद्रकला, डॉ. वर्षा अग्रवाल ने विचार रखे। उधर, भारतीय विकास पार्टी की बैठक में कुमारी दिनेश, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश, सत्यप्रिय ने विचार रखेे।

निबंध में मेघा प्रथम
बिजनौर। हिंदी दिवस पर विवेक कॉलेज में विधि विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सिंहनाद, आशुभाषण, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारम्भ मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके महाविद्यालय अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव  दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक  ओपी गुप्ता, प्राचार्य राजीव चौधरी ने किया।

संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ पुष्पा जोशी, सहायक प्रोफेसर निधि शुक्ला ने किया। सिंह नाद प्रतियोगिता मे जैनब प्रथम, स्वीटी द्वितीय, मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मेघा प्रथम आैर अमन द्वितीय रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में शिवानी गोयल, पूजा, अकांक्षा व शैली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नन्हें बच्चों ने श्रृंखला बनाई
नजीबाबाद। नगर की शिक्षण संस्थओं में हिंदी दिवस पर कई  कार्यक्रम आयोजित किए गए।रमा जैन कन्या महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में निदेशक डॉ.केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता ने हिंदी को उसका वास्तविक स्वरूप दिलाने के लिए छात्राओं को प्रयासरत रहने की सलाह दी।

डॉ. इंदु लाहोटी व डॉ. सविता वर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा में भी भविष्य को संवारा जा सकता है। इस मौके पर हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह के निर्देशन में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। चेयरमैन ओमप्रकाश राजपूत ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी मातृभाषा हिंदी है। हिंदी सुलेख व कविता प्रतियोगिता भी हुई।

सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक व प्रधानाचार्या रश्मि अवस्थी की देखरेख में बच्चों ने हिंदी दिवस के रूप में आकर्षक श्रृंखला बनाई। मो.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने अभिभावकों को हिंदी के प्रति जागरूक रहकर बच्चों को हिंदी माध्यम की शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।

रालोद महिला प्रकोष्ठ की सुमन वर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में हिंदी भाषा को पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचाने का आह्वान किया गया। बैठक में मंजू वर्मा, सुनीता प्रजापति, रेखा गोयल, कृष्णकांता गोयल आदि महिलाएं    उपस्थित रहीं।
आकाशवाणी पर हिंदी पखवाड़ा शुरू
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद पर हिंदी पखवाड़े के शुभारंभ के साथ प्रतियोगिताएं आरंभ हुईं। आकाशवाणी के उपमहानिदेशक अभियांत्रिकी राजेश कुमार, हिंदी अधिकारी प्रवीण कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रामेंद्र सिंह की उपस्थिति में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि साहित्यकार और प्रोफेसर शशिप्रभा एवं विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त आकाशवाणी एसडी सतीश माथुर ने पखवाड़े का शुभारंभ किया। पीके सागर के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने हिंदी को जन-जन की भाषा बताई। विभागीय कर्मचारियों की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।

ब्रजनंदन, कुशलपाल सिंह, अजीत सोडी, रॉबिन करमाकर, अभय विश्नोई, संकल्प मिश्रा, आदित्य सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया। उधर, हल्दौर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रोटरी क्लब के सौजन्य से हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया।

अदिति भारद्वाज, वैशाली बालियान, प्रमिला भारद्वाज ने हिंदी के महत्व के बारे में बताया। मौके पर क्लब अध्यक्ष अजय नंदन, विद्यालय अध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी, प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह, देवेंद्र रस्तौगी, जितेंद्र मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें