बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर हल्दौर में किशनपुर चौराहे के पास पलटा ट्रक,जिससे काफी देर लगा रह?
- फोटो : BIJNOR
लकड़ियों से लदा ट्रक पलटने से हाईवे जाम
हल्दौर। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिससे हाइवे पर कई घंटे जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद सड़क से लकड़ियों के लट्ठों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं ट्रक पलटने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार शाम करीब दस बजे बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर हल्दौर में किशनपुर चौराहे के पास लकड़ियों से भरा ट्रक आवारा पशु को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक में भरी हुई लकड़ियां सड़क पर बिखर गईं। जिससे स्टेट हाइवे अवरुद्ध हो गया। इसमें मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव गढ़ी निवासी ट्रक चालक मोहम्मद जफर अहमद गंभीर रूप से घायल हो हुआ। ट्रक में लदी लकड़ी सड़क पर बिखर जाने से हाईवे पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दोनों ओर से वाहनों को वनवे से गुजारा। बावजूद इसके वाहनों की लाइन लगी रही।
बाद में पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त ट्रक और लकड़ियों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के मुताबिक चालक ट्रक में यूकेलिप्टस के लट्ठे लादकर कांठ से यमुनानगर जा रहा था।
बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर हल्दौर में किशनपुर चौराहे के पास ट्रक पलटने से लगा जाम।- फोटो : BIJNOR