बिजनौर में एनएचएआई और वन विभाग के बीच हुए विवाद में एसडीओ ज्ञान सिंह के निलंबन के बाद तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी ने मौके का निरीक्षण कर बयान दर्ज किए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिजनौर में एनएचएआई और वन विभाग के बीच हुए विवाद में एसडीओ ज्ञान सिंह के निलंबन के अगले ही दिन वन विभाग की उच्चस्तरीय जांच कमेटी जिले में पहुंच गई। कमेटी ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां से मिट्टी उठाने और पेड़ काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
सड़क किनारे मिट्टी उठाने से भड़का विवाद
यह मामला 20 जनवरी का है, जब बैराज रोड पर सड़क किनारे से मिट्टी उठाने और पेड़ों की कटाई को लेकर एनएचएआई और वन विभाग के अधिकारी आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि कार्यदायी संस्था का एक इंजीनियर जेल तक पहुंच गया।
एसडीओ की रिपोर्ट भी जांच के घेरे में
विवाद के बाद कोतवाली शहर थाने में वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शासन ने डीएम की संस्तुति पर उन्हें निलंबित भी कर दिया।
इसके बाद वन संरक्षक स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई, जिसमें संभल डीएफओ, रामपुर डीएफओ और बरेली एसडीओ शामिल हैं।
मौके पर बयान दर्ज, हर पहलू खंगाला
बृहस्पतिवार को जांच कमेटी ने सबसे पहले विवादित स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों, कर्मचारियों और वन विभाग के कर्मियों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी गई।