फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक पर चढ़े हेल्पर की करंट से मौत

Fri, 14 Nov 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। बृहस्पतिवार दोपहर नूरपुर रोड स्थित स्योहारा रेलवे फाटक के पास ट्रक के ऊपर चढ़कर गन्ना ठीक कर रहे फैजान (25) पुत्र पीरू निवासी ग्राम माहूपुरा थाना स्योहारा की रेलवे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट इतना जबर्दस्त था कि ट्रक में भरे गन्ने में भी आग लग गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे गन्ने से भरा हुआ एक ट्रक रेलवे लाइन के पास रुका हुआ था। इसी दौरान ट्रक का हेल्पर फैजान गन्ना सही करने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही रेलवे विद्युत लाइन 33 हजार वोल्ट के संपर्क में आकर फैजान को तेज झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत करंट लगने के कारण ट्रक में भरे गन्ने में भी आग लग गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आग को काबू करने के लिए ट्रक को नजदीकी मिल में ले जाकर पानी डालकर बुझाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को सूचित किया। ट्रक चालक वसीम निवासी फैजुल्लापुर थाना स्योहारा सुरक्षित है। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें