फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सीओ बिजनौर ने कांवड़ मेले को लेकर मोटा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से मोटा महादेव-भागूवाला मार्ग पर नहीं गुजरेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

मंडावली। महाशिवरात्रि और कांवड़ मेले के लिए (बुधवार) आज से मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मार्ग पर कांवड़ यात्रा को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए चप्पे-चप्पे पर मंडावली पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। इसके लिए मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर कई स्थानों पर पुलिस पिकेट बनाए गए हैं। एक मार्च को जलाभिषेक के बाद ही भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
यातायात सीओ बिजनौर भरत कुमार सोनकर ने मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस को यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। यातायात सीओ बिजनौर ने बुधवार से मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही होती है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर कई पुलिस पिकेट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पहला पुलिस पिकेट यूपी-उत्तराखंड की सीमा कोटावाली बनाया गया है। दूसरा पुलिस पिकेट भागूवाला पुलिस चौकी के पास फोरलेन पर बनाया गया है। तीसरा पुलिस पिकेट भागूवाला तिराहे पर बनाया गया है, जहां तैनात पुलिसकर्मी भारी वाहनों की आवाजाही मंडावली हाईवे से कराएंगे।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे दो मोबाइल वाहन
नजीबाबाद। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर दो मोबाइल वाहन तैनात रहेंगे। एक मोबाइल वाहन मोटा महादेव मंदिर से भागूवाला तिराहे तक सेवा प्रदान करेगा, वहीं दूसरा मोबाइल वाहन मोटा महादेव मंदिर से मंडावली होते कोटावाली तक सेवा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने पुलिस को सतर्क रहने के दिए निर्देश
नजीबाबाद। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। डॉ. प्रवीण रंजन ने सीओ और एसडीएम से मंदिर परिसर में कांवड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंडावली पुलिस को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें