फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कट को लेकर नई सराय के लोगों और लोनिवि अधिकारियों में नोकझोंक

विज्ञापन
धामपुर में नगीना चौराहे पर नई बस्ती नई सराय के सामने हाईवे पर डिवाइडर में कट छोड़े जाने की मांग
विज्ञापन
-पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने की अधिकारियों से वार्ता
विज्ञापन

-डिवाइडर से पहले नागरिकों की समस्याओं का हो निदान
संवाद न्यूज एलेंसी
धामपुर। नगीना मार्ग पर कब्रिस्तान के पास से नई सराय की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के सामने डिवाइडर का कट न छोड़े जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग और बस्ती के लोगों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। दोनों पक्षों की ओर से तय हुआ कि इस मामले में सीओ धामपुर से वार्ता की जाएगी, जो निर्णय होगा, अमल में लाया जाएगा।
बुधवार को पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने कहा कि पहले उनकी समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। ऐसा न हुआ तो आंदोलन होगा। सभासद हारुन अंसारी, आसिफ कादरी, पप्पू मंसूरी, सलमान पहलवान आदि का कहना है कि केएम इंटर कॉलेज के सामने स्थित कब्रिस्तान वाला रास्ता नई बस्ती, नई सराय सहित आसपास के क्षेत्र को जोड़ता है। क्षेत्र की आबादी करीब 20 हजार से ज्यादा है। मार्ग पर कई कब्रिस्तान भी स्थित हैं। लोगों के सुविधा के लिए मुख्य मार्ग के सामने डिवाइडर पर कट छोड़ा जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

नागरिकों ने समस्या का निदान कराने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार से मिले थे। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि विभाग को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। इस मामले को लेकर लोगों और विभाग के अधिकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में तय हुआ यह मामला सीओ धामपुर के यहां जाएगा। सीओ से इस मामले में वार्ता होगी, जो तय होगा अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएच शर्मा का कहना है कि जहां पर कट बनने हैं। वहां पर पहले से ही डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इसमें फेरबदल होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें