फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का सुना संबोधन, भगवान शिव की आराधना की

विज्ञापन
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना करते अधिकारी और जनप्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का सुना संबोधन, भगवान शिव की आराधना की
विज्ञापन

नजीबाबाद। मोटा महादेव मंदिर पर जिला प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य समाधि स्थल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने और आरती, पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीडीओ केपी सिंह, एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्री सिद्धपीठ स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और आरती के कार्यक्रम हुए। पंडित शशिनाथ ने पूजा कराई। मोटा महादेव मंदिर परिसर में केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदि शंकराचार्य समाधि स्थल के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से सुनवाने की प्रशासन ने व्यवस्था की।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में बाढ़ त्रासदी के बाद केदारनाथ धाम क्षेत्र के प्रभावित धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास कार्यक्रमों के शिलान्यास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड कार्यक्रम को देखते हुए जनपद के शिव मंदिरों पर आरती, पूजन और केदारनाथ स्थित शंकराचार्य समाधि स्थल से सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार प्रजापति, यशवीर राजपूत, कृष्णपाल, अशोक राजपूत, रामपाल, लोकेंद्र राजपूत सहित अनेक भाजपा नेता और क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें