केस नंबर एक
मेडिकल कॉलेज पहुंचे बिजनौर निवासी 45 वर्षीय रूपचंद मधुमेह बीमारी से ग्रसित है। इसकी वजह से कमजोरी, थकान सहित अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पिछले चार साल से लगातार दवाई का सेवन कर रहे हैं। तनाव, अनियमित दिनचर्या की वजह से समस्या बढ़ गई।
केस नंबर दो
मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे बिजनौर निवासी 48 वर्षीय हरस्वरूप शुगर और उच्च रक्तचाप की चपेट में है। पिछले छह वर्ष से लगातार दवाई का सेवन कर रहा है। नौकरी और पारिवारिक तनाव की वजह से धीरे-धीरे समस्या बढ़ती चली गई। जांच कराने पर बीमारी का पता चला।
मरीजों में यह मिले मधुमेह लक्षण
-बार-बार पेशाब आना
-ज्यादा प्यास और भूख लगना
-पर्याप्त सोने के बाद भी कमजोरी महसूस होना
-धुंधला दिखना, घाव का धीरे भरना
-हाथ-पैरों में सुन्नपन
उच्च रक्तचाप के मरीजों में मिले यह लक्षण
-सिरदर्द होना, चक्कर आना
-सांस फूलना, सीने में भारीपन
-नाक से खून आना
महिलाओं की तुलना में पुरुषों की जीवनशैली अधिक तनावपूर्ण है। इसका असर उनके शरीर पर पड़ रहा है। यही वजह है कि अस्पताल पहुंचने वाले मधुमेह और उच्च रक्तचाप रोगियों में पुरुषों की संख्या अधिक है। नियमित रूप से जांच कराएं। लापरवाही बरतने पर समस्या बढ़ सकती है। -डॉ. कौशलेंद्र सिंह सीएमओ बिजनौर