पानीपत के संभालका निवासी रजत और कृष्ण ने बताया कि पवन उर्फ शुक्ला पानीपत में जूस की दुकान पर काम करता था। वह दो दिन पहले करीब 20 अन्य साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। सभी साथी बारी-बारी से दौड़ते हुए गंगाजल लेकर आ रहे थे।
मंगलवार को शामली के शिव चौक के पास शुक्ला ने दौड़ते हुए गंगाजल दूसरे साथी को पकड़ा दिया। इसके बाद जैसे ही वह बाइक पर बैठने लगा, अचानक गिर पड़ा। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण होने की आशंका है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। चचेरे भाई सुनील ने बताया कि पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
17 साल की उम्र में हार्ट अटैक कैसे?
फिजिशियन डॉ. समद अली के अनुसार, 17 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक जन्मजात या आनुवंशिक हृदय संबंधी बीमारी, हृदय की धड़कन में गंभीर गड़बड़ी, हृदय की मांसपेशियों से जुड़ी समस्या या अन्य चिकित्सकीय कारण के कारण हो सकता है। अत्यधिक शारीरिक मेहनत, गर्मी और शरीर में पानी की कमी भी पहले से मौजूद हृदय संबंधी समस्या को गंभीर बना सकती है।
ये भी देखें...
Baghpat: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर पिता, बेटा और पोता लाए कांवड़, पुरा महादेव में चढ़ाया जल