बिजनौर। आवारा कुत्तों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में अब स्वास्थ्यकर्मी भी कुत्तों का ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य केंद्र में प्रवेश न करें। इसके लिए बाउंड्रीवाल दुरुस्त की जाएंगी। साथ ही गेट बंद रखने को भी निर्देशित किया गया है। सीएमओ डाॅ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में पीएचसी-सीएचसी और विभिन्न अस्पतालों व सार्वजनिक भवनों में कुत्ते भीतर प्रवेश न करें। इसके लिए बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। इसके लिए स्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। जहां बाउंड्रीवाल है, वहां गेट बंद करके रखने के निर्देश हैं, ताकि कुत्ते भीतर प्रवेश न करें। साथ ही प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन व एआरवी सीरम उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कुत्ते के काटने के घायल के आने पर गंभीरता के अनुरूप उपचार हो सके।
नए साल के पहले दिन निराश लौटे पर्यटक
रेहड़। नए साल के पहले दिन को अमानगढ़ में जंगल सफारी का लुत्फ उठाने एवं वन्य जीवों को नजदीक से देखने आए सैलानियों को टाइगर रिजर्व में बृहस्पतिवार का अवकाश होने के कारण निराश लौटना पड़ा। वनकर्मियों ने बताया कि साल के पहले दिन चार जिप्सियों को वन विहार के लिए आरक्षित कराया जाना था, जबकि दो निजी वाहनों से भी पर्यटक केहरीपुर कार्यालय पहुंचे थे। रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि शुक्रवार को पर्यटकों को वन विहार कराया जाएगा।