बिजनौर जनपद के रेहड़ में हीट स्ट्रोक के चलते अचानक तबीयत खराब होने से चालक मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने से मृतक के परिवार सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों की मांग के मुताबिक, अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है।
जनपद बिजनौर के कस्बा रेहड़ थाने में तैनात चालक पद पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा की बृहस्पतिवार की शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। सहकर्मी पुलिस स्टाफ ने तत्काल राकेश शर्मा को 108 ऐंबुलेंस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने राकेश शर्मा की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।