फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सो रही पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला, खुद निगला जहर

Tue, 29 Jul 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-सायबा (फाइल फोटो) ।
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव अलीपुरा में नजाकत ने घर में सो रही पत्नी सायबा (32) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और खुद ने कीटनाशक निगल लिया। जिसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। आरोपी ने पांच दिन पहले ही पत्नी को चरित्र पर शक में तीन तलाक भी बोल दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे नजाकत अपने घर लौटा। उसने चारपाई पर सो रही पत्नी सायबा पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल सायबा को सीएचसी में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नजाकत ने सायबा से दूसरी शादी की थी। सायबा घरों में झाडू पोंछा कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। कभी कभार उसे काम से लौटने में देर हो जाती तो नजाकत उसके चरित्र पर शक करने लगा। पांच दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े में नजाकत ने सायबा को तीन तलाक बोला और घर से चला गया। सोमवार की रात घर लौटने पर सायबा की हत्या कर दी। सायबा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। पड़ोसियों ने बताया कि नजाकत नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




000

हत्यारोपी ने घटना के बाद विषैला पदार्थ खा लिया था। पुलिस की निगरानी में उपचार के लिए हत्यारोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- नितेश प्रताप सिंह, सीओ नजीबाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें