फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बड़ा हादसा टला, नांगल-चंदक मार्ग पर पलटा भूसे से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 19 May 2025 10:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नांगल-चंदक मार्ग पर गांव चंदोक के पास भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गया। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई। घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया जिसे पुलिस ने हटवाया।

विज्ञापन
सड़क पर पलटा भूसे से लदा ट्रैक्टर ट्रॉला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नांगलसोती में नांगल-चंदक मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। ट्रॉला इतनी तेजी से पलटा कि आसपास के लोग सहम गए। संयोगवश कोई राहगीर या वाहन चपेट में नहीं आया, वरना भारी जनहानि हो सकती थी।

गांव खानपुर (जनपद हरिद्वार) निवासी ट्रैक्टर चालक मोनू, सुबह करीब 9 बजे लक्सर से भूसा भरकर मंडावली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर जा रहा था। जैसे ही वह चंदोक गांव के पास पहुंचा, ट्रैक्टर-ट्रॉला अचानक असंतुलित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉला तेज रफ्तार में था और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिानपुर में दिन निकलते ही वारदात: शख्स की हत्या कर शव स्कूल में फेंका, सिर व कमर पर गंभीर चोटें

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे के दौरान चालक मोनू ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रॉला पलटने से ठीक पहले छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हल्की खरोंचें आने के बावजूद चालक सुरक्षित है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉला हटवाकर सड़क से यातायात बहाल कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पहले से ही संकरा है और भारी वाहनों के तेज गति से गुजरने पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

पुलिस ने ये कहा 
थाना नांगलसोती पुलिस का कहना है कि मामला अधिक गंभीर नहीं है, लेकिन ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉला को जब्त कर जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों की मांग 
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़े तो स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें