बिजनौर के नहटौर में एक भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर पर हरियाणा स्वास्थय विभाग की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। टीम ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी लिंग परीक्षण करने के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए हैं। उनके पास से 15 हजार रुपए की रकम भी बरामद कर ली गई।