फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम और प्रियांशी चुने गए आइडियल सिंगर

विज्ञापन
बिजनौर में रे फिल्म्स के सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले का दीप जलाकर शुभ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हरिओम और प्रियांशी चुने गए आइडियल सिंगर
विज्ञापन

बिजनौर। रे फिल्म्स के सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले में हरिओम राजपूत और प्रियांशी आइडियल सिंगर चुने गए।
निर्माता निर्देशक आलोक गोविल के अनुसार उनके निर्देशन में एक बैंक्वेट हॉल में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार शंकर जय किशन को समर्पित आइडियल सिंगर सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के गीतकार एवं संगीतकार नितिन रायकर एवं अभिनेता ताहिर कमाल खान ने रवि शंकर मोनू की बरसी पर बिजनौर आकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में 12 प्रतिभागी हरिओम राजपूत, नवीन, मनीष, कपिल, मोहम्मद यूसुफ, अजीत सिंह, कार्तिक अग्रवाल, साहिल राजवंशी, प्रियांशी, वर्षा शर्मा, ऋतु सिंह एवं भावना सैनी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में हरिओम राजपूत और प्रियांशी प्रथम, भावना सैनी व कपिल द्वितीय, मोहम्मद यूसुफ और वर्षा शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जज की भूमिका नितिन रायकर, अभिनेता ताहिर कमाल खान और डा. निरुपमा चौधरी ने निभाई। डा. निरुपमा चौधरी ने गीत भी सुनाए। डा. राजीव चौधरी ने माउथ ऑर्गेन पर गीत प्रस्तुत किए। राकेश विश्नोई, स्वाति शर्मा, बेबी राठी, सलाउद्दीन ने भी गीत सुनाए। संचालन साक्षी सैनी और केके रंजन ने किया। इस दौरान शायर फारुख बिजनौरी को भी सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को डा. रोहन चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, दीपक गर्ग, डा. मनोज सेन, मदनलाल सैनी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा, संयोजक मनोज कुमार शर्मा, नरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, सह संयोजक भारत सिंह सैनी, विनोद सैनी, विपिन सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें