फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हरचंदपुर और कामराजपुर की टीमों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलसोती। सौफतपुर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रदेश स्तरीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में हरचंदपुर और कामराजपुर की टीमों ने अपने मैच जीते। लीग मैचों का शुभारंभ डॉ. मंजीत चौधरी ने किया।
अंपायर मोहित कुमार और मिथुन की देखरेख में पहला मैच हरचंदपुर और पूंडरी खुर्द के बीच मैच खेला गया। हरचंदपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट पर 60 रन बनाए। ऋतिक मिश्रा ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूंडरी खुर्द की टीम आठ विकेट पर मात्र 29 रन हीं बना सकी।
विज्ञापन

हरचंदपुर के गेंदबाज वासु ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। वासु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच अभिपुरा और कामराजपुर टीम के बीच खेला गया। अभिपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कामराजपुर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट पर 73 रन बनाए। भोगेंद्र ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। अभिपुरा के गेंदबाज लक्की ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिपुरा की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। लक्की ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। अभिपुरा के लक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में कपिल राणा, अरुण कुमार, आशीष, टीकम सिंह, डालचंद पाल, हेमराज सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें