शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के जंगल में करीब 46 वर्षीय ब्रजपाल सैनी उर्फ डब्बू का अधजला शव मिला। पुलिस गुलदार के हमले में मौत होने की बात कह रही है। वहीं, वन विभाग इसे हत्या का मामला बता रहा है। मरने वाले की चमड़ी जगह-जगह झुलसी हुई थी।