बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
बिजनौर/नगीना। शनिवार शाम को जनपद के मौसम में बदलाव हुआ। पहले आसमान में बादल छाए, फिर हवा चली। कुछ देर बाद जनपद में हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान जनपद में कई स्थानों ओलावृष्टि भी हुई। बारिश व ओलावृष्टि होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश रुकने के उपरांत ठंडी हवा चली है। शाम के समय ठंडी हवा चलने पर लोग सड़कों पर घूमते नजर आएं।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जनमानस बेहाल है। सुबह से गर्मी व उमस जनमानस को परेशान कर रही थी। शनिवार शाम करीब सात बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजनौर के आसपास, नगीना क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे है। बारिश, ओलावृष्टि व हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। नगीना क्षेत्र में भारी मात्रा में मोटे-मोटे ओले देखे गए। काफी देर तक सड़क पर काफी मात्रा में पड़े ओले गिरे। हवा के साथ बारिश होने से पहले ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती कर दी गई। हवा बारिश रुकने के बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। किसान विजयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह का कहना है कि बारिश होने से गर्मी से राहत मिल रही है। ओलावृष्टि हल्की हुई है। बारिश से कोई नुकसान नहीं है।