फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुरुजी छात्रों को रोचक ढंग से गणित, विज्ञान में बनाएंगे होशियार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को गणित और विज्ञान विषय में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत स्कूलों में टूल्स, लैब मैटीरियल आदि भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका बजट स्कूलों में भेजा जा रहा है।
जनपद के 2120 परिषदीय स्कूलों में ढ़ाई लाख छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विभाग व शासन लगातार प्रयासरत है। स्कूलों में गणित, विज्ञान, भाषा, अंग्रेजी आदि पर बहुत जोर दिया जा रहा है। छात्र छात्राओं को खेल खेल में गणित का जोड़ना-घटना, विज्ञान की क्रिया सरल भाषा में सिखाया जाएगा। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को गणित और विज्ञान पढ़ाने के तौर तरीकों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक लियाकत अली ने बताया कि लर्निंग बाई डूइंग के तहत लखनऊ में होने वाले प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों का चयन कर सूची भेजी गई है। महानिदेशक शिक्षा के जारी पत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भेजा जाएगा। वहां से वह प्रशिक्षण प्राप्त कर स्कूलों में गणित और विज्ञान विषय को रोचक ढंग से पढ़ाने के तौर तरीकों को समझाएंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को गणित और विज्ञान पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक स्कूलों में छात्रों को सरल क्रिया में पढ़ाना सिखाकर होशियार बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें