फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआईटी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
नजीबाबाद के एनआईआईटी में प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कार देते एमडी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। एनआईआईटी में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीटेक के छात्र गुरकीरत और वैभव की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एनआईआईटी के प्रबंधन विभाग के अमन रस्तोगी और अनुकंपा जैन के संयुक्त समन्वय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों के 20 विद्यार्थियों की 10 टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चार राउंड में सामान्य ज्ञान, राजनीति, खेल, साहित्य, व्यापार, फिल्म व कला क्षेत्र से संबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए। बीटेक सीएसई के गुरकीरत और वैभव की जोड़ी ने सर्वाधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर प्रथम स्थान और पॉलिटेक्निक सिविल के दिमेंद्र कुमार और अरेल विल्सन की जोड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में अंकुश गुप्ता, मनोज खारियान, रूपक कुमार, उस्मान अली ने निष्पक्ष निर्णय दिए। संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजी. अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, अदिति अग्रवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष मोहित कुमार, प्राचार्या डॉ. नीलावती, डॉ. पीसी राम, डॉ. राम किशोर, जसवंत सिंह, उज्ज्वल कुमार, आशीष भारद्वाज, अनुकंपा जैन, अमन रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें