फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के विरोध में किसानों ने बंद कराई तौल

Tue, 16 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर में गांव शहबाजपुर में गन्ना क्रय केंद्र के कांटे पर एक क्विंटल की घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा कर तौल बंद करा दी। डीसीओ के हस्तक्षेप के बाद मिल प्रंबधन ने केंद्र के तौल इंचार्ज और इंस्पेक्टर को हटा दिया ।
विज्ञापन

शहबाजपुर गांव में बरकातपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगा है। सोमवार को किसान जयप्रकाश सिंह ने क्रय केंद्र पर गन्ने से भरी ट्राली तुलवाई तो वजन 23.60 क्विंटल आया। जयप्रकाश सिंह ने प्राइवेट कांटे पर ट्राली का वजन 24.60 बताकर हंगामा शुरू कर दिया। घटतौली की बात सुनकर बाकी किसानों ने भी तौल बंद करा दी। किसानों ने तौल इंचार्ज दीपक कुमार और इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार पर घटतौली की बात को गलत बताते हुए किसानों से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। किसानों ने दोनों को कांटे पर ही बैठाकर डीसीओ ओपी सिंह को मामला बताया। एससीडीआई मो. अख्तर हुसैन ने कांटे पर तीन क्विंटल के बाट रखे तो पांच किलो की घटतौली पकड़ में आई।
डीसीओ ओपी सिंह ने बताया जांच के बाद कांटे में तीन क्विंटल पर पांच किलो की घटतौली मिली है। तौल इंचार्ज और इंस्पेक्टर को कांटे से हटा दिया। घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उधर बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन की तहसील प्रांगण में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मांगों के निस्तारण को लेकर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि रजिस्टर्ड बनामे के दाखिल खारिज में अवैध वसूली जाती है। गन्ना भुगतान में देरी हो रही है। ब्याज सहित समय से गन्ना भुगतान कराया जाए। मांगों के निस्तारण को लेकर उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मांगे जल्द पूरी न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, रामेश सिंह राजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शुगर मिल बरकातपुर परिसर में किया प्रदर्शन
नांगलसोती में भाकियू भानु ने गन्ना मूल्य भुगतान की मांग सहित कई मांगों को लेकर उत्तम शुगर मिल बरकातपुर परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने मिल के जीएम को ज्ञापन सौंपा  । भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, जिला महासचिव वीर सिंह के नेतृत्व में किसान उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पहुंचे।

 किसानों ने डेढ़ माह से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य तत्काल भुगतान करने, किसानों को 15 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मैली उपलब्ध कराने, किसानों को पर्ची कलेंडर जारी करने आदि  मांग की गई। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक नरपत सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनीं। रामकुमार, योगेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सत्यापाल सिंह, डोरीलाल, हेमेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।


उधर, चांदपुर में  भारतीय किसान यूनियन की पंचायत सोमवार को डाक बंगले में कुलदीप  सिंह की अध्यक्षता और गजराम  सिंह के संचालन में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के नलकूपों पर मोटर चोरी की घटना बढ़ रही हैं। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान  नियमानुसार नहीं हो रहा है। शेर सिंह,  रामफल सिंह, अशोक , समर ,विजय पाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें