फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो मरे,15 घायल

Mon, 15 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में दो अलग-अलग सड़क  हादसों में बाइकों से वाहनों की आमने सामने की टक्कर में एक महिला व एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे गांव गुचा नंगला निवासी रामेंद्र सिंह अपनी 30 वर्षीय पत्नी ममता व दो साल के बेटे यश कुमार के साथ बाइक से अपनी ससुराल केलनपुर से घर लौट रहे थे।

मुरादाबाद रोड पर भट्टे के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे यश कुमार को मामूली चोट आईं। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



 वहीं जिला संभल के थाना मेनाठोर के गांव भिक्कनपुर निवासी 45 वर्षीय अरविंद त्यागी अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से नूरपुर आ रहे थे। स्योहारा रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में अरविंद त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो मुमकिन है कम  चोट आती।

अमर उजाला ब्यूरो
अफजलगढ़ में भूतपूरी जसपुर मार्ग पर बाइक और कार की टक्कर गई। इसमें बाइक सवार समेत कार में सवार दंपति घायल हो गए। 
सोमवार को गांव सुआवाला निवासी हेमेंद्र अपनी कार से पत्नी रेनू के साथ जसपुर की ओर जा रहे थे। मुहम्मदपुर राजौरी के भट्ठे के पास उनकी कार से सामने से आ रही बाइक से टक्कर तक हो गई। इसमें कार सवार दंपति समेत बाइक चालक लोकेंद्र निवासी गांव नियादरी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार और बाइक गड्ढे में  गिर गई। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार दंपति और बाइक सवार को बाहर निकाला।  पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। तीनों को हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें