फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारागाह की जमीन कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
बिजनौर के गांव मुकीमपुर धर्मसी में चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराती तहसील प्रशासन की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चारागाह की जमीन कराई कब्जामुक्त
विज्ञापन

गजरौला शिव। चारागाह की भूमि पर सालों पुराने कब्जे को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटवा दिया। इसकी कई बार शिकायत हो चुकी थी। रविवार को एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक टीम के साथ पहुंचे और जेसीबी चलवा दी। इस जमीन पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी। प्रशासन ने दोबारा कब्जा करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को मुकीमपुर धर्मसी के जंगल में चारागाह की भूमि पर कुछ लोगों ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा था और खेती कर रहे थे। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कब्जाधारी लोग जमीन खाली नहीं कर रहे थे। रविवार को एसडीएम विक्रमादित्य मलिक, सदर तहसीलदार प्रीति सिंह कानूनगो, हल्का लेखपाल तहसील टीम ने मौके पर पहुंचे। जमीन की बाउंड्री पर जेसीबी चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया और ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दी गई। सदर तहसीलदार प्रीति सिंह ने बताया कि चारागाह की करीब 15 बीघा जमीन थी। इसे कब्जा मुक्त करा दिया गया है। इस मौके पर प्रधान टीकाराम सिंह, सुबराती, महेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, नितिन, सोनू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें