फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार की गर्दन पकड़कर लेट गया किसान, नौकर ने किए डंडे से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया। ग्राम करनपुर गांवड़ी में गन्ने की छिलाई करने गए किसान पंकज (32) पर गुलदार ने हमला कर दिया। किसान भी हमलावर गुलदार से भिड़ गया और उसकी गर्दन पकड़कर जमीन पर लेट गया। साथ में गए नौकर राजू (28) ने डंडे से गुलदार पर वार करने शुरू कर दिए। इस पर गुलदार किसान को छोड़कर ईख के खेत में भाग गया।
विज्ञापन

पंकज दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में ईख काट रहे थे। जैसे ही वह ईख में थोड़ा अंदर गए, सामने बैठे गुलदार को देख उसके होश उड़ गए। गुलदार ने हमला करने का प्रयास किया तो पंकज ने दोनों हाथों से गुलदार की गर्दन पकड़ ली और जमीन पर लेट गए। पास में ही मौजूद नौकर ने गुलदार पर डंडे से वार करने शुरू कर दिए। इसे बाद गुलदार खेत में भाग गया। दोनों ने गांव में आकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार आए दिन खेतों में नजर आ रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें