फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं ने किया बहुमुखी विकास : सुनील भराला

विज्ञापन
जीबाबाद में उप्र श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं ने किया बहुमुखी विकास : सुनील भराला
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि केंद्र सरकार ने सर्व समाज के हितों की योजनाओं से पूरे देश के विकास को गति दी है। सरकार ने धर्म, जाति से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा है।
विज्ञापन

उप्र श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा झुग्गी-झोंपड़ी के राष्ट्रीय संयोजक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्व समाज के हित की योजनाओं से विकास को गति मिलने का दावा किया। केंद्र सरकार की बहुमुखी योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान के साथ ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिला है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 को साकार बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सर्व समाज के जरूरतमंदों को दिलाने के लिए जागरूक रहने को कहा। सुनील भराला का मंगलवार की देर शाम भाजपा के जिला मंत्री तरुण राजपूत के आवास पर भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, महामंत्री अतुल रुहेला, राजन टंडन गोल्डी, जुगनेश कुमार, अतुल राजपूत, विवेक शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें