फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकिज आवंटित कर वित्तविहीन शिक्षकों की बदहाली को दूर करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही सरकार’
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की वर्चुअल बैठक में जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने सरकार को शिक्षक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आंदोलन का एलान किया है। सरकार पर शिक्षकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक तंगी से गुजर रहे वित्तविहीन शिक्षकों को तत्काल आर्थिक पैकेज देकर उनकी मदद करनी चाहिए। जिला मंत्री रविंद्र कुमार शर्मा ने मृत शिक्षकों के आश्रितों सहायता को कोष बनाने की जरूरत पर जोर दिया। शाहिद अली गौहर ने नवीन पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों को तत्काल पुरानी पेंशन का लाभ उनके खाते में जमा कर संपूर्ण धनराशि की वापसी, 60 वर्ष से कम आयु के मृतकों को अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ दिलाने की मांग उठाई। शिक्षकों ने काल का ग्रास बने शिक्षकों के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में डॉ इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र कुमार बालियान, महेश पाल सिंह, जिलेदार सिंह, आमिर रिहान, हलीम साहब, कुलवीर सिंह, मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें