फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलोनियां सफाई न होने से बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कॉलोनियां सफाई न होने से बदहाल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की सरकारी कॉलोनियां सफाई न होने से बदहाल हैं। इन कॉलोनियों की साफ सफाई राम भरोसे है। वर्तमान में बख्शीवाला स्थित सरकारी कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। लंबी घास उगी है और सरेआम कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

साफ सफाई सभी स्थानों पर जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 से स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सभी स्थानों पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराना जिला प्रशासन से लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन स्तर की जिम्मेदारी है। मगर जिला मुख्यालय पर ही इसका पालन नहीं हो रहा है। बख्शीवाला की सरकारी कॉलोनी में स्थिति बद से बदतर हो गई है। वहां पर लंबी घास उग गई है और सरेआम कूड़ा भी जलाया जाता है। लंबी घास होने से मक्खी, मच्छर और संक्रामक रोग फैलाने वाले अन्य रोगाणु उत्पन्न हो रहे हैं। शासन के निर्देश पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सभी लोगों को स्वस्थ्य रखने के लिए अभियान चलाकर सफाई के प्रति जागरूक करते हैं, लेकिन अपनी ही बस्ती में आकर ये अधिकारी और कर्मचारी बेबस हो जाते हैं। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया नगर की सभी सरकारी कालोनियों में सफाई कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न कराने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें