फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवन होंगे चकाचक

Sat, 31 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम जगतराज ने कहा कि जिले के चित्रकारों ने वॉल ऑफ सैनिटेशन को एकदम बदल दिया है। यह मार्ग अब सामाजिक संदेश देने के साथ साथ सभी के घूमने का स्थान भी बन गया है। जिले के सभी सरकारी भवन पर भी वॉल ऑफ सैनिटेशन की तरह ही प्रेरणादायी तस्वीर बनवाई जाएंगी। 
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में चित्रकारों के सम्मान समारोह में डीएम ने कहा कि सभी विभागों की दीवारों पर सरकारी खर्च से ये चित्र बनवाए जाएंगे। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता पथ पर आज परिवार पिकनिक स्पॉट की तरह घूमने आ रहे हैं। यह चित्रकारों की मेहनत की वजह से हुआ है। कार्यक्रम में डा.संजय साहनी, डा. नौशाद अख्तर, रुचि सिंह, ओम सागर, अरशद अली, मृदुला त्यागी, ऋचा शर्मा, आकांक्षा वर्मा, प्रीति सैनी, निशा राजपूत, शगुफ्ता, शाइस्ता, रचना खन्ना, डा.अतीक दानिश, पीयूष शर्मा, प्रवीण सिंह आदि करीब 50 चित्रकार अध्यापकों एवं 100 छात्र-छात्राओं को  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि चित्रकारी के माध्यम से जीवन जीने की कला सीख सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मुर्शद अली ने किया। डीआईओएस डा.अरुण दुबे सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें