बिजनौर में नववर्ष पर प्रदेश सरकार ने बिजनौर रोडवेज डिपो को नई बसों का तोहफा दिया है। इससे व्यापारियों और यात्रियों में खुशी का माहौल है। यह सभी बसें लंबी दूरी के रूट पर चलाई जाएंगी।
प्रदेश सरकार ने नववर्ष पर बिजनौर रोडवेज डिपो को 16 नई बसों का तोहफा दिया है। इसमें से दो बसें बिजनौर डिपो में आ गई है।
यह बसें बिजनौर से दिल्ली, बिजनौर से इलाहाबाद, बिजनौर से आगरा, बिजनौर से जयपुर व बढ़ापुर से पीलीभीत के लिए चलेंगी। इन बसों के आने से व्यापारी व यात्रियों को फायदा मिलेगा।
कपड़ा व्यापारी संजय अग्रवाल व हरदीप कालरा का कहना है कि उनका दिल्ली व राजस्थान से कपड़ों का माल आता है। वहीं, अधिवक्ता आरके आर्य व मनोज पाल ने बताया कि आए दिन उन्हें कोर्ट के काम से इलाहाबाद जाना पड़ता था। बस मिलने से उनका काम आसान हो जाएगा। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि दो बसें बिजनौर पहुंच गई है। बसों को बढ़ापुर से पीलीभीत लगाया गया है।