फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला का पर्स चोरी के आरोप में मालगाड़ी का गार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
बिजनौर : धामपुर में रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम की गिरफ्त में आरोपी मालगाड़ी का गार्ड सतेंद्र कु? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
ट्रेन में महिला का पर्स चोरी के आरोप में मालगाड़ी का गार्ड गिरफ्तार
विज्ञापन

धामपुर। हावड़ा-अमृतसर ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही एक महिला का पर्स चोरी कर रहे मालगाड़ी के एक गार्ड को यात्रियों ने पकड़ लिया। यात्रियों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
आरपीएफ चौकी प्रभारी विकल चौधरी ने बताया कि जिला मुुरादाबाद के छजलेट थाने के गांव बिशनपुरा निवासी सतेंद्र कुमार मालगाड़ी पर गार्ड है। बृहस्पतिवार को सतेंद्र मुरादाबाद से सहारनपुर तक मालगाड़ी लेकर गया था। जब वह बृहस्पतिवार की रात सहारनपुर से मुरादाबाद आ रही हावड़ा-अमृतसर ट्रेन में सवार होकर मुरादाबाद आ रहा था, तो वह एसी बी-5 कोच में घुस गया। रात्रि में अधिकांश यात्री सोए हुए थे। आरोप है कि गार्ड ने ट्रेन के रायसी और लक्सर स्टेशन के बीच पहुंचने पर कोच में सवार एक महिला का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में महिला के दस हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान रखा था।
विज्ञापन

गार्ड को महिला के पर्स को चोरी करते हुए अन्य यात्रियों ने देख लिया। यात्रियों ने कोच में चोर होने का शोर मचा दिया। शोर मचने पर यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी कोच में ही जमकर धुुनाई की। इस दौरान यात्रियों ने कंट्रोल को सूचना दे दी। शुक्रवार सुबह जैसे ही ट्रेन धामपुर में प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची तो वहां पर रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने ट्रेन को घेर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से महिला के चोरी हुए पर्स को बरामद कर लिया। इस मामले में महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसा तो सोचा भी नहीं था : पीड़ित दंपती
कोलकाता के ग्राम मध्यान -24 निवासी दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि वह अपनी पत्नी जयंता आचार्य के साथ घूमने गए थे। जब वह वापस जा रहेेे थे तो उनके साथ रास्ते में चोरी की यह घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें