प्रेमिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
हल्दौर। एक प्रेमिका पर अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने फरार युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नहटौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का हल्दौर नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बना लिए। युवती ने युवक से कई बार शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे डाली। इससे खफा होकर युवती शुक्रवार को थाने पहुंची और इस मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।