फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जैविक फसलों का दिलाएं उचित मूल्य’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जैविक फसलों का दिलाएं उचित मूल्य’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती से जोड़ने और फसलों का उचित दाम दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि जैविक खेती करने वाले किसानों को दूसरे किसानों के सामने मिसाल बनाकर पेश करना होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कृषि तकनीकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा शासी निकास गवर्निंग बोर्ड की बैठक में डीएम ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, संक्रमित बीमारियों से सुरक्षित रहने का सक्षम उपाय जैविक खेती को प्रोत्साहित करना और कृषकों को उसके अंगीकार के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए जरूरी है कि किसानों को उनके जैविक उत्पादकों का वाजिब मूल्य प्राप्त हो। डीएम ने जैविक उत्पादकों का वाजिब दाम दिलाने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास करने के निर्देश कृषि विभाग के अफसरों को दिए। कहा कि कृषि अधिकारी गांवों का भ्रमण कर किसानों एवं आम नागरिकों को पराली, कृषि अवशेष अथवा कूड़ा जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान तथा वायु प्रदूषण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराएं। डीएम ने कृषक उत्पादक संगठन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों में पाया कि किसी के द्वारा भी आवेदन के साथ अभिलेख पूरे संलग्न नहीं किए गए हैं। उन्होंने उप निदेशक कृषि गिरीशचंद्र को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा.अवेधश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें