फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया
विज्ञापन

कालागढ़। भिक्कावाला के सेंटमेरी चर्च में ईस्टर पर्व मनाया गया। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने पूजा बलिदान में शिरकत की। फादर ने कहा कि प्रभु यीशु ने भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया है, इसका अनुसरण सभी को करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार रात भिक्कावाला के सेंटमेरी चर्च में ईस्टर पर्व पर विशेष पूजा बलिदान किया गया, जिसमें भिक्कावाला के पल्ली पुरोहित फादर डा. फिलिप ने पवित्र बाइबिल के अध्याय का उच्चारण करते हुए बताया कि प्रभु यीशु ने मृत्यु पर विजय पाकर सारे संसार को बताया कि कोई भी काम असंभव नहीं है। प्रभु ने भाईचारे के साथ रहना सिखाया। इस अवसर पर कोविड-19 जैसी महामारी से जूझ रहे लोगों को बचाव के लिए प्रार्थना की गई। पूजा बलिदान में कारिथास इंडिया के डायरेक्टर फादर पॉल, करुणा समाज सेवा संस्था के निदेशक फादर बाबू, फादर जेम्स ने पूजा बलिदान संपन्न कराया। इस अवसर चर्च में शांति निवास कान्वेंट की सिस्टर्स, ब्रदर व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें