फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर बनेगी धामपुर में गोशाला: पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर बनेगी धामपुर में गोशाला: पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। गांव रसूलपुर इम्मा की 30 बीघा चारागाह की जमीन को प्रस्ताव पास कर राजस्व विभाग ने धामपुर नगर पालिका परिषद को हस्तांतरित कर दिया है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा है कि मथुरा और वृंदावन की गोशालाओं की तर्ज पर ही धामपुर में आधुनिक गोशाला का निर्माण होगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि ग्राम सभा रसूलपुर इम्मा में स्थायी गोशाला का निर्माण कराने के लिए राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश करा कर भूमि को नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया है। धामपुर में ऐसी गोशाला का निर्माण कराने का प्रयास होगा जिसमें करीब ढाई सौ से अधिक गोवंश को रखा जा सके। भूमि के एक तिहाई क्षेत्रफल में गोशाला का निर्माण होगा। बाकी दो तिहाई में चारे की बुवाई होगी। एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर संबंधित गांव की जमीन को नगर पालिका को नौ मई को हस्तांतरित कर दिया। अब नगर पालिका को चाहिए कि वह जल्द अस्थाई गौशाला का निर्माण शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें