फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर मिल इस बार भी बनाएगी कीर्तिमान : ओमवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर मिल इस बार भी बनाएगी कीर्तिमान : ओमवीर सिंह
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। धामपुर चीनी मिल अब तक 192 दिन के पेराई सत्र में दो करोड़ 21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। चीनी मिल का लक्ष्य इस बार भी पेराई के क्षेत्र नया कीर्तिमान स्थापित करने का है।
चीनी मिल का वर्तमान में ढाई करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य है। बीते सत्र में मिल ने 212 दिन के पेराई सत्र में दो करोड़ 39 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर देश में पहला स्थान हासिल किया था। चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह का कहना है कि इस बार चीनी मिल का पेराई सत्र 30 अक्तूबर को शुरू हुआ है और 31 मई तक चलने की संभावना है। जिसमें लगभग 250 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना पेराई हो सकती है। प्रदेेश की अधिकांश चीनी मिलें गन्ना खत्म होने से बंद हो गईं हैं। वर्तमान पेराई सत्र में कर्नाटक की उगार वन चीनी मिल 230.94 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर सात अप्रैल को बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल में 206 गन्ना क्रय केंद्र हैं। सभी केंद्रों पर इंडेंट के अनुसार गन्ने की भरपूर तौल हो रही है। अभी क्षेत्र में गन्ने का कोई टोटा नहीं है। धामपुर चीनी मिल किसानों के खेतों में खड़े एक-एक गन्ने की पेराई कर सत्र समापन करेगी। बकौल जीएम, किसानों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। वे आसानी के साथ निर्धारित पर्चियों पर गन्ने की आपूर्ति करते रहें।
कीटों से निपटने को घर घर दी जा रही कोराजन दवाई
गन्ना जीएम का कहना है कि इन दिनों गन्ने की फसल में टॉप बोरर व कनसुआ ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। गन्ने की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना हो गई है। मिल की ओर से किसानों को कोराजन दवाई का गन्ने की फसल में उपयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है। मिल की 50 टीमें किसानों को घर घर जाकर दवा उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन

तीन प्रजातियों पर फोकस
जीएम का कहना है कि अब तक करीब 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई हो चुकी है। अभी करीब चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में और बुवाई होनी है। अधिक पैदावार लेने के लिए अगेती प्रजाति के रूप में केवल तीन प्रजातियों में 15023 , 13235 व 14201 को बुवाई के लिए फोकस किया जा रहा है। किसानों को मिल की ओर से निशुल्क कीटनाशक, फफूंदी नाशक, कारोजन दवाईयां व सूक्ष्म पोषक तत्व दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें