फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन पद के लिए राजनीति तेज

Fri, 10 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद के चुनाव की तैयारी - फोटो : लोगो
विज्ञापन
शामली में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन पद के लिए राजनीति तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने चेयरमैन पद पर कब्जा करने के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में गन्ना विकास परिषद शामली, ऊन, थानाभवन हैं। जिनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तीनों स्थानों पर सात-सात डायरेक्टरों को सहकारी गन्ना विकास समिति के बोर्ड चुनेंगे। उसके बाद सात-सात  डायरेक्टर चेयरमैन को निर्वाचित करेंगे।
जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने सहकारी गन्ना विकास समिति थानाभवन की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के तहत 21 जून को अंतिम मतदाताओं की सूची का प्रकाशन, नामांकन पत्रों की बिक्री, जमा, जांच, आपत्तियों का निस्तारण, चुनाव चिह्न आंवटन, 22 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले थानाभवन, ऊन और बाद में शामली गन्ना विकास परिषद के सात-सात प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। बाद में सात-सात प्रतिनिधि चेयरमैन को चुनेंगे। शामली गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन पद का चुनाव दस जुलाई से लेकर बीस जुलाई के बीच होगा।
शामली गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन पद के लिए सपा-भाजपा, रालोद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें