फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सचिव बंधक बनाए

Wed, 14 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांदपुर के ग्राम बबनपुरा में गन्ना सचिव और मिल अधिकारियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के चांदपुर में भाकियू का किसानों की समस्याओं को लेकर बबनपुरा चेक पोस्ट के पास चल रहा अनिश्चितकालीन धरने पर छठे दिन गन्ना समिति सचिव और मिल अधिकारियों को बंधक बनाया। अधिकारियों के पांच दिन के आश्वासन पर किसानों ने बंधक मुक्त किया। धरना अभी भी जारी है।   
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर बबनपुरा पुलिस चौकी के पास भाकियू की पंचायत हुई थी। इसके बाद में अनिश्चितकालीन धरने में परिवर्तित कर दिया था। भाकियू ने मंगलवार को धनौरा रोड पर गन्ने के वाहन खड़े करने और सड़क पर गन्ना डाल देने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को धरने पर पहुंचे गन्ना समिति के सचिव सुधीर कुमार और ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी दिलीप सिंह को किसानों ने बंधक बना लिया।

किसानों का कहना था कि धनौरा शुगर मिल की ओर से किसानों के गन्ना की नियमित रूप से तोल नहीं की जा रही है।  मिल में खराबी बताई जा रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चांदपुर गन्ना समिति के जुड़े उन किसानों के जिनके गन्ना खरीद सेंटर धनौरा मिल में पड़ रहे हैं उनके सेंटर अन्य मिल में स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन


मिल अधिकारी और गन्ना समिति सचिव की ओर से समस्या के समाधान के लिए पांच दिन के आश्वासन पर किसानों ने अधिकारियों को जाने दिया। किसानों का समस्या के समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। धरने पर कुलदीप सिंह, मुखिया रामफल सिंह, चौधरी लुधियान सिंह, अशोक कुमार, नवनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें