फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के स्टिंग आपरेशन के शोर से मचा हड़कंप

Wed, 14 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में काले धन को सफेद करने के मामले में नोटों के बड़े खेल को लेकर बैंकों के स्टिंग आपरेशन के शोर से जिले में हड़कंप मचा रहा। ऐसी चर्चाएं रहीं कि कई बैंकों के सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। 
विज्ञापन


उधर, बैंकों के अफसर इस मामले में कुछ भी बताने से गुरेज कर रहे हैं। जिले में एक पीएनबी शाखा का कैशियर काले धन को सफेद करने के आरोप में निलंबित भी हो चुका है। बता दें कि जिले में कई बैंक शाखाओं में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के काले धन को सफेद करने में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सक्रिय रहे हैं। इन आरोपों के साथ बैंकों के बाहर हंगामे तक किए गए हैं।

इस समय देश में बैंकों में इस खेल को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर छानबीन चल रही है। इसी माहौल में जिले में भी कुछ बैंकों में सरकार की ओर से स्टिंग आपरेशन कराए जाने का शोर मचा है। इससे बैंक अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को दिनभर जिले के कई बैंकों की जांच होने की चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक कुछ बैंकों में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी बैंकों के मुख्यालयों पर मंगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के मुताबिक अभी तक उन्हें बैंकों में ऐसी पड़ताल की जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें