फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए पुलिस से तीखी झड़प

Wed, 22 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना बकाया भुगतान मामले में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू  कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान कराने को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में खूब हंगामा किया। बिलाई शुगर मिल प्रबंधन से नाराज किसानों ने ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम सदर को घेर लिया तथा जमकर नारेबाजी की। एसडीएम को गाड़ी से जाते वक्त भी घेरने की कोशिश की। बाद में पहुंची पुलिस के साथ भी किसानों की तीखी झड़प हुई। 
विज्ञापन


गन्ना समिति कार्यालय में पंचायत करने के बाद किसान कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंच गए। इस दौरान गाड़ी से आए एसडीएम सदर अनुज सिंह कार्यालय में जा बैठे। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसडीएम को ज्ञापन लेने के लिए एलआईयू स्टॉफ बुला लाया। किसान एसडीएम को देखते ही भड़क गए तथा एसडीएम पर बिलाई मिल से गन्ने का भुगतान कराने के लिए दबाव बनाने लगे। एसडीएम ने किसानों से कहा कि मिल ने दबाव के चलते आठ करोड़ का भुगतान कर दिया है और पांच करोड़ का भुगतान करने का वादा किया है। इस पर भी किसान शांत नहीं हुए और एसडीएम से उलझ गए। एसडीएम ने किसानों को चुप रहने को कहा तो वह हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


एसडीएम किसानों के बीच से निकलकर अपने कार्यालय में चले गए। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव और शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे । इस दौरान एसडीएम कार से वहां से जाने लगे तो किसानों ने कार को रोकने की कोशिश की। किसानों की पुलिस के साथ भी काफी नोंकझोंक की। दरोगा को बैठाकर काफी देर बाद छोड़ा। एडीएम अनुज सिंह के मुताबिक किसानों का  भुगतान दिलाने के लिए मिल अफसरों पर दबाब बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें