फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा नदी खतरे के निशान के पार

Thu, 04 Sep 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज पर बढ़ा गंगा का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बरसात से नदियों में उफान बरकरार है। बिजनौर बैराज पर लगे गेज मीटर के लिहाज से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बालावाली से बिजनौर बैराज तक गंगा की धारा कटान कर रही है, जबकि जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 220.50 नजर आता रहा। यानि जलस्तर मापने के लिए बने गेज मीटर के लाल निशान को पानी छू रहा था। वहीं सिंचाई विभाग का दावा है कि दिखाई 220.50 मीटर दे रहा है, लेकिन वास्तविक जलस्तर 219.50 मीटर है। बैराज पर सिल्ट जमा होने के कारण एक मीटर अधिक नजर आ रहा है। बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर पर लगा हुआ है। शाम चार बजे बजे बिजनौर बैराज से गंगा में 174952 क्यूसेक पानी बहता रहा। सुबह आठ बजे गंगा में 180252 क्यूसेक पानी बह रहा था। पहाड़ पर हो रही बारिश से गंगा में उफान बरकरार बना हुआ है। ऐसे में जिले के बालावाली के आसपास गंगा तेजी से कटान कर रही है, जबकि जलीलपुर क्षेत्र के बीस से अधिक गांव में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गंगा खादर के खेतों में कई-कई फीट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें