गंगा बैराज के पास स्थित ब्रज सेवा समिति के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें रक्षा की शपथ ली गई।
गौशाला में यज्ञ कर गौ पूजन किया गया। विद्वानों के प्रवचन और गो महिमा से भरे भजनों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान गायों के चारे, रख रखाव के लिए यथा शक्ति दान दिया गया। गौशाला में भंडारे में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम को कीर्तन मंडल ने अनेक सुंदर कीर्तन गाकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, पूनम शर्मा, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।
उधर, अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान ने गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर संस्थान की ओर से बैराज रोड़ स्थित बृज गौशाला में 11 क्विंटल चारा व 2500 रुपये दान दिए गए। संस्थान के लोगों ने गोशाला में गोमाता की सेवा भी की। संस्थान की व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल, कौशल, राजेश, रेखा, नीना शर्मा, कमलेश, नीलम गुप्ता आदि रहीं।