फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले के लिए अफसरों ने डेरा डाला

Wed, 09 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के विदुरकुटी गंगा घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के विदुरकुटी में महात्मा विदुर की कुटी के आगे गंगा के तट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में रौनक बढ़ती जा रही है। मेले में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अफसरों ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को जांचा। 
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि मेले में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में भी कोई कोताही न बरतने को कहा गया है।
मंगलवार को एसपी अजय साहनी, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम (ई) राममूर्ति मिश्र, एसडीएम अनुज सिंह, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के साथ मेले में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पुलिस 24 घंटे मेले में मुस्तैद रहेगी। अफसरों को बताया गया कि गंगा मेले में अब तंबुओं के साथ दुकानों का सजना भी शुरू हो गया है। दुकान सजाने का काम तेजी से चल रहा है। मेले में आसपास के लोग भी आने जाने लगे हैं। जिला पंचायत के अफसर निगरानी कर रहे हैं। मेले में इस बार बिजली के खंभों के जरिये केबिल डालकर आपूर्ति की सुविधा की जा रही है।  इस दौरान अफसरों के साथ बैठक में एसपी अजय साहनी ने कहा कि वे बराबर आते रहेंगे। 
मेले की व्यवस्थाओं में कोई कमी न छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेले का क्षेत्रफल अधिक है। इसलिए अधिक सतर्कता रखनी होगी। एडीएम प्रशासन राम मूर्ति मिश्र ने भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें