फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेला समिति ने जुटाई मेले की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्नान मेला समिति ने जुटाईं व्यवस्थाएं
विज्ञापन

नांगलसोती। गंगा स्नान मेला समिति ने गंगा स्नान मेले से जुड़े रास्ते, महिला स्नानगृह, मोबाइल टायलेट सहित अनेक व्यवस्था का अंतिम रूप देने में जुटा है। तहसीलदार ने गंगा स्नान मेला स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

गंगा स्नान मेला समिति के संरक्षक राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष सुशील शुक्ला के निर्देशन में कार्यकर्ता गंगा स्नान मेले की तैयारियों में जुटा है। समिति कार्यकर्ताओं ने गंगा घट्टी के रेतीले मार्ग की सफाई की और मार्ग के गड्ढों को समतल कर उस पर बींड डालकर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम बनाया। गंगा नदी के घाट पर महिला श्रद्धालुओं के लिए स्नानगृह, मोबाइल टायलेट, स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था जुटाई गई। शनिवार को तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव ने मेला समिति द्वारा जुटाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा घाट की ओर जल स्तर भी निरीक्षण किया। दस से 13 नवंबर तक आयोजित कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले में नांगलसोती सहित दूरदराज के श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें