फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव: ढाई हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, मेरठ रेंज में 197 शोभायात्राएं और 34 विसर्जन घाट चिह्नित

Fri, 11 Sep 2026 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

गणेश उत्सव को लेकर मेरठ रेंज पुलिस ने सुरक्षा योजना तैयार की है। चार जिलों में 197 शोभायात्राएं निकलेंगी, 34 विसर्जन घाट चिह्नित किए गए हैं और करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ रेंज में गणेश चतुर्थी उत्सव और प्रतिमाओं की शोभायात्राओं को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में करीब 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा और शांति व्यवस्था संभालेंगे। रेंज के चार जिलों में 168 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि 197 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 34 घाट चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों और हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन


14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 25 को अनंत चतुर्दशी
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ रेंज में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर और अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को मनाई जाएगी। पूजा पंडालों और मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ अलग-अलग तिथियों पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेंज में 168 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए जाएंगे। मेरठ में 49, बुलंदशहर में 44, बागपत में 58 और हापुड़ में 13 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।


यह भी पढ़ें: सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी: तीन दिन से बिजली गुल-लिफ्ट बंद,14 मंजिल तक सीढ़ियों से आ-जा रहे लोग, पेयजल का भी संकट 
विज्ञापन

चार जिलों में निकलेंगी 197 शोभायात्राएं
गणेश प्रतिमाओं के साथ मेरठ में 63, बुलंदशहर में 51, बागपत में 68 और हापुड़ में 15 समेत कुल 197 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 34 घाट चिह्नित किए गए हैं। इनमें मेरठ के सात, बुलंदशहर के 13, बागपत के 10 और हापुड़ के चार घाट शामिल हैं। डीआईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

24 जोन और 81 सेक्टर में बांटी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस ने रेंज में 117 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। सुरक्षा और निगरानी के लिए 24 जोन और 81 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके अलावा 52 क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी। सुरक्षा ड्यूटी में सात अपर पुलिस अधीक्षक, 25 क्षेत्राधिकारी, 71 निरीक्षक, 460 उपनिरीक्षक, 645 मुख्य आरक्षी, 880 आरक्षी, 375 होमगार्ड व पीआरडी जवान और एक कंपनी पीएसी शामिल रहेगी।
विज्ञापन

विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर भी रहेंगे
विसर्जन घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर चेतावनी बोर्ड, लाइफ जैकेट, रस्से और अन्य जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। गहरे पानी में किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। जल सुरक्षा के लिए गोताखोर और जल पुलिस तैनात रहेगी। बाढ़ राहत पीएसी के साथ समन्वय कर भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें