फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हरिहर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे गणेश चौथ समिति पदाधिकारियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
धामपुर से संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे गणेश चौथ समिति कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस स
विज्ञापन
धामपुर। हरिहर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहे गणेश चौथ समिति के 40 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धामपुर शुगर मिल तिराहा पर बैरीकेडिंग कर रोक दिया। काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

गणेश चौथ समिति के संरक्षक विजय कुमार जैन के नेतृत्व में 40 से अधिक कार्यकर्ता सात वाहनों के काफिले के साथ संभल स्थित हरिहर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए थे। उनका कहना है कि वे काफी वर्षों से लगातार हरिहर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जाने का प्रयास करते हैं। लेकिन हर बार उन्हें पुलिस द्वारा रास्ते में रोक दिया जाता है। जैसे ही कार्यकर्ता अपने वाहनों से धामपुर से रवाना हुए और तो तभी पुलिस ने स्योहारा मार्ग में बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पदाधिकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसी प्रकार का विवाद या अशांति नहीं चाहते हैं। उनका उद्देश्य केवल शांतिपूर्वक हरिहर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। पुलिस द्वारा मना कर दिए जाने के बाद कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी की। बाद में कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह के समझाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। प्रदर्शनकारियों में संयम जैन, सत्येंद्र कुमार, प्रीतम कुमार, मयंक चौहान, अभिषेक ठाकुर, अभिषेक शर्मा, गौरव कुमार, उदय, प्रभूषित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें