बिजनौर में वीरा चैरिटेबिल सोसायटी की ओर से 25वीं तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों से रंग जमाया तो खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
गुब्बारों के साथ शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। एनसीसी कैडिटों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। मुख्य अतिथि क्रोएशिया में भारत के राजदूत संदीप कुमार ने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां अपनी क्षमताओं को साबित कर रही हैं। शिक्षा और खेल क्षेत्र में भी वे पीछे नहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोचने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सोसायटी सचिव कुंवर उदयन वीरा और विधायक रुचि वीरा ने विद्यार्थियों से खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा।
इसके बाद शुरू हुए मुकाबलों में बालिकाओं के प्राइमरी वर्ग में 50 मीटर दौड़ में आदर्श बाल विद्यालय बादशाहपुर की पायल, डीडीपीएस की स्पर्शी, जीजीआईसी जानसठ की खुशी, जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में केपीएस की माही, जीजीआईसी जानसठ की अंकिता, डीडीपीएस की आस्था, 100 मीटर दौड़ में केपीएस की वंशिका कटारिया, डीडीपीएस की हुदा, जीजीआईसी जानसठ की अंकिता, महाविद्यालय वर्ग में वर्धमान कॉलेज की हिमानी शर्मा, वर्धमान कॉलेज की नितिशा शुक्ला, आर्य खजानो देवी महाविद्यालय वोहरा की प्राची क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। बालकों में 50 मीटर दौड़ में आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर का अलफिजा, निशांत, डीडीपीएस का नैतिक, जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरजेपी का मोहम्मद अदनान, डीडीपीएस का रचित, आरजेपी का शिवम, सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरजेपी का पुष्पेंद्र, लवी, डीडीपीएस के वंश, महाविद्यालय वर्ग में 100 मीटर दौड़ में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज का दिवांक, मोहम्मद, सलमान और अश्वनि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
इसमें डाॅ. रश्मि अग्रवाल, डाॅ. मनोज अग्रवाल, गोपाल त्यागी, संगीता गुप्ता, गिरिराज सिंह, मोहम्मद वाजिद, हिमांशु आर्य आदि रहे।