फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मुुकदमे वापस नहीं होने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के मुुकदमे वापस नहीं होने पर रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों में पर्चे बांटकर निर्भीक और स्वतंत्र होकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, मंडलीय नेता दिनेश कुमार, जिला महासचिव नरदेव सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शादी विवाह के कार्यक्रमों में पहुंच कर लोगों में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ पर्चें वितरित किए। उन्होंने कहा कि जब तक किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा से किए गए समझौते के अनुसार किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को मुआवजा देने, किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने, किसानों की फसलों के एमएसपी पर दाम देने के लिए कमेटी गठित नहीं होती तब तक भाकियू पदाधिकारी भाजपा का विरोध करेंगे। उन्होंने लोगों से किसान हित में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। विरोध प्रदर्शन में युवा जिला महासचिव ललित तेलिपुरिया, रोहित राणा, अरुण कुमार, सरदार निशान सिंह, अमरजीत सिंह, मजिंदर सिंह, हरवेंद्र सिंह, मोहित कुमार आदि भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें