चांदपुर में मंगलवार को मोहल्ला शाहचंदन में आतिशबाज यामीन के मकान में हुए विस्फोट में एक बच्ची, दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत से पूरा नगर का माहौल गमगीन है। बुधवार की सुबह 11 बजे आमिर सिद्दीकी के बाग में नमाज अदाकर बास्टा चुंगी पर खजाना कब्रिस्तान में सभी शवों का दफनाया। इसमें विधायक मोहम्मद इकबाल, पूर्व अध्यक्ष शेरबाज पठान,स्वामी ओमवेश, मोहम्मद फरमान, डा.सत्येंद्र शर्मा, डा.मुनीर खालिद, आमिर सिद्दीकी अफजल कुरैशी, अरूण, राजेंद्र त्यागी, कृष्णअवतार, ज्ञान वर्मा, बछरायूं पालिका चेयरमैन अफसर अली अंसारी आदि शामिल रहे।
व्यापारी जनाजे में हुए शामिल
मोहल्ला शाहचंदन में हुए हादसे में छह की मौत का पूरे नगर में शोक का माहौल रहा। बुधवार को नगर का पूरा बाजार बंद रहा। शवों को दफनाने के बाद प्रतिष्ठान खोले। संयुक्त व्यापारी मंडल ढाली बाजार में शोकसभा की। इसके बाद व्यापारी जनाजे में शामिल हुए। गुड़ व्यापार मंडल ने मंडी में आयोजित शोकसभा में मंगलवार को हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। इसमें व्यापारी राजकुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया। इसमें शैलेंद्र चौधरी, विमल कुमार, वीरेंद्र राजपूत, सुबोध गुप्ता, श्रवण कुमार आदि रहे। रेलवे स्टेशन के पास शेख मुस्लिम तनजीम के जिला सदर मोहम्मद फरमान ने शोकसभा कर दुख व्यक्त किया।
रिपोर्ट दर्ज हुई
चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन में यामीन के घर में हुए विस्फोट के मामले में यामीन के पुत्र आमिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आमिर ने कहा घटना के समय वह मोहल्ला मुफ्तीसराय में दुकान में था। उसे सूचना मिली। वह घर आया। सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग से विस्फोट हुआ।