बिजनौर में जिला प्रगतिशील युवा बार एसोसिएशन की अगुवाई में युवा वकीलों ने जेएनयू में हुए घटनाक्रम की निंदा कर जजी चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चौक पर देश विरोधियों का पुतला फूंका।
प्रगतिशील युवा बार के सदस्य सौरभ चौधरी व गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्र होकर युवा वकील जजी चौक पहुंचे। वहां हुई सभा में युवा वकीलों ने कहा देश के खिलाफ नारे लगाने वाले व्यक्ति देश विरोधी है। उन्हें सख्त सजा होनी चाहिए। इस की निष्पक्ष जांच कर दोषी छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने राजनैतिक दलों से इस मामले में एकजुट होने की अपील की। सचिव जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र तोमर, मनोज सेठी, आशीष चौधरी, चंद्रशेखर त्यागी, जावेद सईद, मोहम्मद फरहत आदि रहे।
किरतपुर में मंगलवार को अभाविप के कार्यकर्ता जैन मन्दिर चौराहे पर एकत्रित होकर जेएनयू के छात्रों को पुतला फूंका। उन्होंने आतंकी अफजल के समर्थन में नारे लगाने एवं देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों को गिरफ्तारी की मांग की। इनमें ऋषभ सिंघल, द्विव्यम अरोड़ा, संयम अग्रवाल, शिखर साहनी,, मलयवीर, देव अग्रवाल, आर्यमणि अग्रवाल, सिद्धार्थ भारद्वाज आदि रहे।
जुलूस निकाल विरोध जताया
चांदपुर में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय देहली में छात्रों ने राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
मंगलवार को नगर क्षेत्र के राष्ट्र भक्त समाज के लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुुए और जेएनयू में गत दिनों हुए राष्ट्रविरोधी नारे की निंदा की। जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर से होता तहसील पहुंचा। वहां युवाओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित कर ज्ञापन एसडीएम के लिए नायब तहसीलदार को दिया। इसमें कपिल चौधरी, मोहित अग्रवाल, वीरेंद्र राजपूत, सुबोध गुप्ता, अनुज गुप्ता, विपिन गोयल आदि मौजूद रहे।